राइस मिल में भयंकर आग, 50 लाख का हुआ नुकसान

Edited By Mohit,Updated: 15 Jan, 2020 03:03 PM

fire in rice mill

स्थानीय डेरा रोड पर खोखर पैलेस के सामने वाली गली में स्थित एक राइस मिल में आज.............

बटाला (बेरी): स्थानीय डेरा रोड पर खोखर पैलेस के सामने वाली गली में स्थित एक राइस मिल में आज अचानक भयानक आग लग गई जिससे 5000 बोरी धान व मशीनरी भी नुकसानी गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सुख राइस मिल के मालिक जसवंत सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह एवं मनजीत सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि आज सुबह 11 बजे के करीब उनकी मिल में काम चल रहा था कि अचानक मिल में मशीनरी को आग लग गई, जिसके चलते उन्होंने तुरंत दमकल विभाग के अधिकारियों को सूचित किया तो दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर आई और दमकल कर्मचारियों दलजीत सिंह, सुखजिन्द्र सिंह, विनोद कुमार, सुमित मल्होत्रा, वरिन्द्र, सचिन महाजन, अमनदीप आदि ने भारी जद्दोजहद करते हुए आग बुझाई। जसवंत सिंह व मनजीत सिंह ने आगे बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि इस आग की चपेट में आने से उनकी 5000 बोरी धान व मशीनरी भी नुकसानी गई है जिससे उनका करीब 50 लाख रुपए का माली नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई होनी अब मुश्किल है। 

उक्त राइस मिल के मालिकों ने आगे बताया कि इस आग को बुझाने हेतु सिविल डिफैंस के अधिकारी हरबख्श सिंह, हरप्रीत सिंह, परमजीत सिंह, मंगल सिंह, हरजीत सिंह भी टीम सहित मौके पर पहुंच गए थे। इस संबंध में और जानकारी देते हुए मिल मालिकों ने बताया कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अन्य जानकारी के अनुसार आग लगने का समाचार मिलने के तुरंत एस.एच.ओ सिवल लाइन मुखत्यार सिंह भी पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच गए जिन्होंने स्थिति का जायजा ले लिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!