गुंडागर्दी का नंगा नाच: दर्जन भर व्यक्तियों ने घर पर किया हमला, चलाई गोलियां

Edited By Tania pathak,Updated: 17 Feb, 2021 04:18 PM

dozen people attacked the house

घर में दाख़िल होकर गोलियां चलाने और मारपीट कर दो व्यक्तियों को ज़ख्मी करने के कथित आरोप में 5 पहचान और 5/6 अज्ञात खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

बटाला /अलीवाल (बेरी, शर्मा): घर में दाख़िल होकर गोलियां चलाने और मारपीट कर दो व्यक्तियों को ज़ख्मी करने के कथित आरोप में 5 पहचान और 5/6 अज्ञात खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी जानकारी में विजय कुमार पुत्र करतार चंद ने बताया कि बीती 12 फरवरी की रात को वह रोटी खाने के बाद कमरे में बैठा टी.वी. देख रहा था कि इस दौरान उसने गली में लड़ाई की आवाज सुनी तो वह छत पर चढ़ने लगा इसी बीच गांव के रहने वाले कुछ व्यक्ति रंजिश के चलते अपने 5/6 अज्ञात साथियों के साथ उसके ताया के लड़के कस्तूरी लाल के घर दाख़िल हो गए।

इस दौरान प्रिंस पुत्र कस्तूरी लाल को हथियारों से मारपीट किया जबकि एक व्यक्ति ने अपनी 12 बोर बंदूक के साथ 2-3 फायर उसकी बाजुओं और टांगें पर भी की जिससे वह सीढ़ियों से नीचे गिर गया, वह व्यक्ति गाली-गलौच करते प्रिंस के घर की तोड़ -फोड़ कर गए और साथ ही गली में खड़ी उसकी कार भी तोड़ कर भाग गए।

जिस के उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उक्त मामले संबंधी कार्यवाही करते एस.एच.ओ अमोलकदीप सिंह ने विजय कुमार के बयानों के आधार पर संबंधी आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!