मंदिर के पुजारी को लेकर 2 गुटों में खूनी झड़प, कई घायल

Edited By Anjna,Updated: 18 Jun, 2018 11:28 AM

dispute case

शहर में मंदिर के पुजारी को मंदिर से निकालने के लिए हुए विवाद के कारण 2 गुटों में खूनी झड़प हो गई। एक गुट के सदस्य अश्विनी कुमार ने बताया कि वह मंदिर के पुजारी को कुछ कारणों के चलते बदलना चाहते थे, इसलिए वह अपने साथियों सहित मंदिर में पहुंचे और...

बटाला (बेरी): शहर में मंदिर के पुजारी को मंदिर से निकालने के लिए हुए विवाद के कारण 2 गुटों में खूनी झड़प हो गई। एक गुट के सदस्य अश्विनी कुमार ने बताया कि वह मंदिर के पुजारी को कुछ कारणों के चलते बदलना चाहते थे, इसलिए वह अपने साथियों सहित मंदिर में पहुंचे और पुजारी को मंदिर खाली करने के लिए कहा। इस दौरान दूसरे गुट ने मंदिर में आकर उन्हें ऐसा करने से रोका तो दोनों में झड़प हो गई जिसके चलते उनके लोग घायल हो गए और हमने उनको उपचार हेतु सिविल अस्पताल बटाला में दाखिल करवाया। घायलों में रवि, प्रदीप कुमार, गगन कुमार, ऋषि एवं मनी शामिल हैं।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि पुलिस उनके साथियों को घायल करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे और उनको न्याय दिलाए। उधर दूसरे गुट के विजय कुमार जोकि श्री शिव मंदिर ट्रस्ट गणपति एंक्लेव के अध्यक्ष हैं, ने अपने साथियों चेयरमैन विश्वामित्र अग्रवाल, रोहित बांसल कोषाध्यक्ष, भारत भूषण अग्रवाल, अरुण सोनी, प्रदीप महाजन की उपस्थिति में बताया कि अश्विनी कुमार एवं उसके साथी जबरदस्ती मंदिर से पुजारी को बाहर निकालना चाहते हैं जबकि पुजारी का किसी के साथ कोई विवाद नहीं है। हम उनको समझाने के लिए गए तो उन्होंने हमारे साथ झगडऩा शुरू कर दिया। इस दौरान उसका लड़का मुनीश कुमार घायल हो गया जिसको तुरंत सिविल अस्पताल बटाला में उपचार हेतु दाखिल करवाया गया।

पुलिस ने की स्थिति कंट्रोल 
झगड़े का पता चलते ही तुरंत एस.एच.ओ. सिटी विश्वामित्र शर्मा भारी पुलिस फोर्स सहित झगड़े वाली जगह पर पहुंचे और दोनों गुटों को शांत करवाया। एस.एच.ओ. ने बताया कि जो भी गुट कानून को अपने हाथों में लेगा उसके विरुद्ध बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगीै दोनों गुटों को 18 जून को 12 बजे थाने में बुलाया गया ताकि मिल बैठकर मामले का हल निकाला जा सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!