Edited By Mohit,Updated: 13 Aug, 2019 07:48 PM
गत दिवस निकटवर्ती एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय लड़की से उसके फूफा द्वारा दुष्कर्म करने का समाचार प्राप्त हुआ है।
बटाला (साहिल): गत दिवस निकटवर्ती एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय लड़की से उसके फूफा द्वारा दुष्कर्म करने का समाचार प्राप्त हुआ है।
जानकारी अनुसार एक 14 वर्षीय लड़की काल्पनिक नाम इंदू के पिता की मौत हो चुकी थी और वह करीब पिछले 5 महीने से अपनी बुआ के पास आकर रहने लग पड़ी थी और बुआ ने इसको गांव में ही आठवी कक्षा में दाखिल करवा दिया था। गत दिवस जब 5 बजे के करीब उसकी बुआ घर के बाहर किसी काम के लिए गई तो बाद में उसके फूफा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसकी बुआ घर आई तो लड़की रो रही थी, उसने अपने साथ हुई सारी घटना बुआ को बता दी तो बुआ लड़की को तुरंत बटाला के सिविल अस्पताल दाखिल करवाया जहां उसका उपचार हो रहा है।
इस संबंधी मौके पर पहुंची डी.एस.पी परमिन्द्र कौर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लड़की और उसकी मां के ब्यान कलमबंद कर लिये गए है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।