घर में लगी भीषण आग, नकदी व अन्य सामान जलकर राख

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Jun, 2024 11:50 PM

a huge fire broke out in the house

नजदीकी गांव बथवाला में आज एक घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। इसके चलते कमरे में रखा सारा सामान और अलमारी में रखे 50 हजार जलकर राख हो गई। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों को मौके पर पहुंचकर इस पर काबू पाना पड़ा।

गुरदासपुर (विनोद): नजदीकी गांव बथवाला में आज एक घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। इसके चलते कमरे में रखा सारा सामान और अलमारी में रखे 50 हजार जलकर राख हो गई। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों को मौके पर पहुंचकर इस पर काबू पाना पड़ा। इस संबंध में पीड़िता पूनम ने बताया कि वह और उसका पति सुबह काम पर गया हुआ था। करीब 9 बजे पड़ोसी सरवन सिंह ने सूचना दी कि उनके घर से धुआं निकल रहा है। इस पर उन्होंने मौके पर आकर देखा तो आग ने भयानक रूप धारण कर लिया था। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों की मदद से उस पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग बहुत तेज होने पर फायर ब्रिगेड को सूचना देनी पड़ी।

फारय ब्रिगेड की 2 गाड़ियों से आए कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। मकान मालिक ने बताया कि कमरे में रखा फ्रिज, अलमारी, घरेलू सामान, कपड़े और 50 हजार रुपए जलकर राख हो गए हैं। उसने बताया कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!