Edited By swetha,Updated: 23 Sep, 2018 04:24 PM
शहर व आसपास के क्षेत्रों में हुई विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में 5 लोग घायल हो गए। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन जितेन्द्र सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी वैरानंगल ने बताया कि वह अपने साथी पलविन्द्र सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी बूड़ेनंगल एवं मनिन्द्र सिंह...
बटाला(बेरी): शहर व आसपास के क्षेत्रों में हुई विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में 5 लोग घायल हो गए। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन जितेन्द्र सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी वैरानंगल ने बताया कि वह अपने साथी पलविन्द्र सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी बूड़ेनंगल एवं मनिन्द्र सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी सागरपुरा के साथ मोटरसाइकिल पर घुमाण के निकट पहुंचा तो एक अन्य मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी जिसके फलस्वरूप वे तीनों घायल हो गए।
इसी तरह सुखविन्द्र सिंह पुत्र भगवंत सिंह निवासी फूलके छहर्टा ने बताया कि वह जैंतीपुर के आगे पम्प से तेल डलवाकर वापस गांव फूलके को जा रहा था कि अचानक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी व फरार हो गया। उधर बलविन्द्र सिंह पुत्र मुख्तार सिंह निवासी गांव जांगला ने बताया कि वह मेहता चौक से अपने दोस्त के शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था कि बटाला-जालन्धर-अमृतसर बाईपास रोड पर स्थित बी.एच. रिजॉर्ट के निकट पहुंचा तो अचानक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ जिससे मोटरसाइकिल वहां पर लगे साइन बोर्ड से टकरा गया और वह घायल हो गया। उक्त सभी लोग अस्पताल में उपचाराधीन हैं।