Edited By Vatika,Updated: 16 Mar, 2019 03:40 PM
बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र के गांव चूहड़ीवाला धन्ना निवासी एक युवती की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। शव अबोहर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
अबोहर: बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र के गांव चूहड़ीवाला धन्ना निवासी एक युवती की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। शव अबोहर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव चूहड़ीवाला धन्ना निवासी 19 वर्षीय पूजा पुत्री कृष्ण लाल की बहन ने बताया कि गत रात उसके पेट में दर्द हुआ था। आज सुबह फिर उसके पेट में दर्द होने लगा जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां कु छ देर बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।