घरेलू विवाद को लेकर महिला से मारपीट, 6 के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 27 Feb, 2024 05:24 PM

woman assaulted over domestic dispute

थाना सदर फिरोजपुर के अंतर्गत आते बस स्टैंड पर पुराने विवाद के चलते एक महिला की मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों और 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

फिरोजपुर : थाना सदर फिरोजपुर के अंतर्गत आते बस स्टैंड पर पुराने विवाद के चलते एक महिला की मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों और 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में सीता रानी पत्नी लखविंदर सिंह निवासी गांव हजारा सिंह ने बताया कि उसका घरेलू झगड़ा चल रहा है।    

इस झगड़े के चलते आरोपी ​​लखविंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, सुरजीत सिंह पुत्र बूड़ सिंह, पालो बाई पत्नी सुरजीत सिंह, सीमा रानी पुत्री सुरजीत सिंह निवासी गांव हजारा सिंह वाला और 2 अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर उसकी मारपीट की और उसे घायल कर दिया।     

सीता रानी ने बताया कि उसका सिविल अस्पताल फिरोजपुर में इलाज चल रहा है। इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार गुरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर एक्स-रे रिपोर्ट मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!