Edited By Kalash,Updated: 16 Mar, 2023 11:14 AM

एस.टी.एफ. फिरोजपुर रेंज की पुलिस ने नशा तस्कर दरबारा सिंह उर्फ विक्की को हेरोइन सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया है
फिरोजपुर : स्पेशल टास्क फोर्स फिरोजपुर रेंज की ओर से ए.आई.जी. सरकार गुरप्रीत सिंह के दिशा-निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत सब-इंस्पेक्टर परमजीत सिंह के नेतृत्व में एस.टी.एफ. फिरोजपुर रेंज की पुलिस ने नशा तस्कर दरबारा सिंह उर्फ विक्की को हेरोइन सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया है।
उपकप्तान पुलिस एस.टी.एफ. फिरोजपुर रेंज राजबीर सिंह ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर परमजीत सिंह को यह गुप्त सूचना मिली थी कि नामजद व्यक्ति दाना मंडी गांव बारेके के एरिया में सफेद रंग की इलेक्ट्रिक स्कूटी पर हेरोइन सप्लाई करने के लिए जा रहा है तो पुलिस ने तुरंत छापामारी करते हुए नामजद व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिससे तलाशी लेने पर 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़ी गई हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जाती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here