Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Feb, 2024 07:15 PM
जिला पुलिस कप्तान वरिंद्र सिंह बराड़, पुलिस उपकप्तान बल्लुआना सुखविंद्र सिंह बराड़ ने भगौड़ा आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रखा है।
अबोहर : जिला पुलिस कप्तान वरिंद्र सिंह बराड़, पुलिस उपकप्तान बल्लुआना सुखविंद्र सिंह बराड़ ने भगौड़ा आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रखा है। इसके तहत सदर थाना के प्रभारी जसविंद्र सिंह बराड़ के नेतृत्व में सहायक सबइंस्पैक्टर ओमप्रकाश व पुलिस पार्टी ने अदालत द्वारा शराब मामले में भगौड़ा आरोपी मनप्रीत कुमार पुत्र पप्पू वासी वार्ड नं. 14 रविदास नगर जिला मुक्तसर साहिब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां योग्य न्यायिक दंडाधिकारी ने उसे जेल भेजने के आदेश पारित किए। मनप्रीत कुमार के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ : सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर अहम खबर, नोटिफिकेशन जारी