Edited By swetha,Updated: 07 Aug, 2018 10:06 AM
फिरोजपुर मंडल के 5 बड़े रेलवे स्टेशनों पर प्लास्टिक क्रशर मशीनें लगाने को पूरी तरह से रेलवे बेताब है। जल्द ही इन रेलवे स्टेशनों पर प्लास्टिक क्रशर मशीनें लगाई जाएंगी।
फिरोजपुर (आनंद): फिरोजपुर मंडल के 5 बड़े रेलवे स्टेशनों पर प्लास्टिक क्रशर मशीनें लगाने को पूरी तरह से रेलवे बेताब है। जल्द ही इन रेलवे स्टेशनों पर प्लास्टिक क्रशर मशीनें लगाई जाएंगी।
फिरोजपुर मंडल के डिवीजनल रेलवे मैनेजर (डी.आर.एम.) विवेक कुमार ने बताया कि प्लास्टिक की समस्या रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती जा रही है। यह समस्या समय के अनुसार और जटिल होती जा रही है। इसे दूर करने के लिए रेलवे की तरफ से तमाम तरह की कोशिशें की जा रही हैं, जिसके चलते फिरोजपुर मंडल में प्लास्टिक क्रशर मशीन लगाने की योजना बनाई गई है। डी.आर.एम. विवेक कुमार बताते हैं इस तरह की मशीनें फिरोजपुर, जम्मूतवी, जालंधर, लुधियाना तथा अमृतसर जैसे रेलवे स्टेशनों पर लगाई जाएंगी। इन मशीनों में प्लास्टिक की बोतलों से लेकर प्लास्टिक से निर्मित अन्य वेस्ट सामान को इस मशीन में डालकर क्रश कर दिया जाएगा।