Edited By swetha,Updated: 31 Mar, 2019 12:31 PM
फिरोजपुर के पूर्व सांसद मोहन सिंह फलियांवाला पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए।
जालंधर(धवन): फिरोजपुर के पूर्व सांसद मोहन सिंह फलियांवाला पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए। फलियांवाला ने 1992 से 1996 तक फिरोजपुर का प्रतिनिधित्व किया था। सबसे पहले वह बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर सांसद निर्वाचित हुए थे। बाद में वह पंजाब विधानसभा के 2017 में हुए आम चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। फलियांवाला 1986 से 2002 तक पंजाब में बसपा के राज्य अध्यक्ष भी रहे।
फलियांवाला ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पंजाब नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हाथों में पंजाब व देश का भविष्य सुरक्षित है। फलियांवाला को कांग्रेस में शामिल करवाने में कैबिनेट मंत्री राणा सोढी का भी योगदान रहा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस ने मिशन 13 को हासिल करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाया है। अब सभी नेताओं का झुकाव कांग्रेस की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो कहा वह करके दिखाया है जबकि अन्य पाॢटयां केवल जुमलेबाजी में ही फंसी हुई हैं।