व्यक्ति का मोबाइल छीन झपटमार हुए फरार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 30 Jul, 2024 05:55 PM

mobile snatched

फिरोजपुर शहर के मोहल्ला सोढियां के पास डॉ. अमृत ​​लाल चौक में झपटमार एक व्यक्ति का मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए।

फिरोजपुर : फिरोजपुर शहर के मोहल्ला सोढियां के पास डॉ. अमृत ​​लाल चौक में झपटमार एक व्यक्ति का मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। इस संबंध में थाना सिटी फिरोजपुर पुलिस ने 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  

पुलिस को दिए बयानों में बलदेव किशन पुत्र दीना नाथ निवासी मोहल्ला सोढियां वाला के पास डॉ. अमृत ​​लाल चौक ने बताया कि 28 जुलाई की रात करीब 8.10 बजे वह घर के बाहर था। इस दौरान 2 अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और उसका मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। इस मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!