युवती को भगाकर ले जाने की रंजिश में घर फूंका, 7-8 लाख का सामान जलकर राख

Edited By Vatika,Updated: 22 Nov, 2026 12:05 PM

fire in firozpur

फिरोजपुर के थाना मल्लांवाला की पुलिस ने एक व्यक्ति के घर में आग लगाकर लाखों रुपये का सामान जलाने

फिरोजपुर (कुमार, परमजीत): फिरोजपुर के थाना मल्लांवाला की पुलिस ने एक व्यक्ति के घर में आग लगाकर लाखों रुपये का सामान जलाने के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने घर में आग लगाकर करीब 7 से 8 लाख रुपये का सामान जलाकर राख कर दिया।

इस संबंध में एएसआई दर्शन लाल ने बताया कि गांव फरीदेवाला उत्तराड़ निवासी निर्मल सिंह पुत्र नियामत सिंह ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उसकी रिश्तेदारी में भाई लगने वाले किक्कर का बेटा गोबिंदा कुछ दिन पहले आरोपी चन्ना की बेटी को अपने साथ ले गया था। इसी बात की रंजिश रखते हुए आरोपी चन्ना ने करनवीर सिंह, मनवीर सिंह, ज्योति, स्वर्ण कौर और जगजीत सिंह उर्फ जग्गा के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के घर को आग लगा दी। इस आगजनी में घर का करीब 7 से 8 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

एएसआई दर्शन लाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर चन्ना समेत 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की ओर से मामले की आगे जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!