हैरोइन व नशीली गोलियों सहित 2 गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 31 May, 2020 10:35 PM

drugs smugglers arrested

नशा तस्करों खिलाफ फिरोजपुर पुलिस की तरफ से चलाई मुहिम के अंतर्गत सिटी थाने की.............

फिरोजपुर (कुमार,मल्होत्रा): नशा तस्करों खिलाफ फिरोजपुर पुलिस की तरफ से चलाई मुहिम के अंतर्गत सिटी थाने की पुलिस ने 2 तस्करों को हैरोइन और नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। सब इंस्पैक्टर जगदीप सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. सुखचैन सिंह को पुलिस पार्टी के साथ गश्त करते गुप्त सूचना मिली थी कि विकास चौहान पुत्र विनोद कुमार निवासी क्वार्टर सिविल अस्पताल फिरोजपुर शहर हैरोइन पीने और बेचने का आदी है, जोकि सिविल अस्पताल के पास खड़ा हैरोइन बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी की तरफ से रेड करके आरोपी को काबू किया गया और तलाशी दौरान उसके पास से 5 ग्राम हैरोइन बरामद हुई जबकि दूसरी तरफ सब इंस्पैक्टर अमनदीप कंबोज ने बताया कि ए.एस.आई. सुखचैन सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने एक पुराने शैलर के पास से शक के अाधार पर एक व्यक्ति को काबू करके जब उसकी तलाशी के लिए तो उसके पास से 180 नशीली गोलियां मार्का फोरडोल डी.एम. बरामद हुई और पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ दौरान अपना नाम शीला पुत्र शाम लाल निवासी बस्ती शेखों वाली बताया है। आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!