बिनोला खल का कैंटर गायब करने के आरोप में ड्राइवर गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 21 Feb, 2020 10:05 AM

driver arrested

नगर थाना नं. 1 के प्रभारी चंद्रशेखर व सहायक सब-इंस्पैक्टर भगवान सिंह तथा पुलिस पार्टी ने जनवरी में बिनोला खल से भरे कैंटर का माल खुर्द-बुर्द करने के मामले में आरोपी ड्राइवर सुखबीर सिंह पुत्र बलकार सिंह को काबू करने में सफलता प्राप्त की।

अबोहर (भारद्वाज): नगर थाना नं. 1 के प्रभारी चंद्रशेखर व सहायक सब-इंस्पैक्टर भगवान सिंह तथा पुलिस पार्टी ने जनवरी में बिनोला खल से भरे कैंटर का माल खुर्द-बुर्द करने के मामले में आरोपी ड्राइवर सुखबीर सिंह पुत्र बलकार सिंह को काबू करने में सफलता प्राप्त की। वहीं आरोपी को न्यायिक दंडाधिकारी हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

जानकारी अनुसार अबोहर के शिवशक्ति फैक्टरी के मालिक भारत गोयल पुत्र गोपीराम निवासी श्याम बिहार कॉलोनी के बयानों पर 16 जनवरी को कैंटर मालिक जगजीत सिंह, ड्राइवर सुखबीर सिंह, ट्रांसपोर्टर सतीश कामरा के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। आरोप था कि भारत गोयल ने कैंटर में बिनोला खल लाद कर हिमाचल भेजना था। उसने सतीश कामरा ट्रांसपोर्टर से कैंटर मांगा और गाड़ी लोड करवाकर बिल दिया। कैंटर ड्राइवर सुखबीर सिंह वासी मोजेवाला, तहसील जलालाबाद जिला फिरोजपुर कैंटर लेकर फरार हो गया।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!