Edited By Vaneet,Updated: 21 Jan, 2019 06:57 PM
सादुलशहर स्थित नशामुक्ति केन्द्र में गत दिवस भर्ती हुए ममदोट निवासी एक व्यक्ति की आज सुबह तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।...
अबोहर(नागपाल): सादुलशहर स्थित नशामुक्ति केन्द्र में गत दिवस भर्ती हुए ममदोट निवासी एक व्यक्ति की आज सुबह तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
जानकारी के अनुसार फिरोजपुर जिले के गांव ममदोट निवासी 32 वर्षीय रणजीत सिंह के पिता जरनैल सिंह व भाई बलविंदर ने बताया कि रणजीत सिंह जो कि नशे का आदि था और गांव में ही बाइक रिपेयरिंग का काम करता था। उन्होंनें रणजीत को 19 जनवरी को सादुलशहर स्थित नशामुक्ति केन्द्र में इलाज के लिए भर्ती करवाया था। वहां के संचालक ने आज सुबह उन्हें सूचना दी कि उनके बेटे की तबीयत खराब हो गई है और उन्होंने उसे इलाज के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, थाना नंबर-1 की पुलिस ने इसकी सूचना सादुलशहर पुलिस को दी, जहां से ए.एस.आई. सोहन लाल अस्पताल में पहुंचे और परिजनों के बयानों पर कार्रवाई शुरू की।