पाबंदी के बावजूद भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में पटाखे बेचने वाले दुकानदार पर मामला दर्ज

Edited By Vaneet,Updated: 06 Nov, 2018 03:16 PM

case against shopkeeper selling firecrackers despite restriction

पुलिस ने जिला प्रशासन की तरफ से भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पटाखे बेचने पर लगाई पाबंदी के बावजूद बाजार नंबर 1 छावनी में पटाखे बेचने वाले एक दुकानदार पर छापेमारी....

फिरोजपुर(कुमार,मनदीप): पुलिस ने जिला प्रशासन की तरफ से भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पटाखे बेचने पर लगाई पाबंदी के बावजूद बाजार नंबर 1 छावनी में पटाखे बेचने वाले एक दुकानदार पर छापेमारी करके वहां से 8 डिब्बे पटाखे बरामद कर दुकानदार को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा-188 तहत थाना छावनी फिरोजपुर में मामला दर्ज किया है।

सहायक इंस्पैक्टर महिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर बाजार नंबर 1 छावनी फिरोजपुर में छापेमरी करके वहां भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में पटाखे बेच रहे दुकानदार रविन्द्र कुमार को गिरफ्तार करके उससे 8 डिब्बे पटाखे बरामद किए हैं। मामले की जांच कर रहे महिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी को अगामी समय में ऐसा न करने की चेतावनी देते हुए रिहा कर दिया है। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!