आग लगने से घर का सामान जलकर राख

Edited By Vaneet,Updated: 08 Nov, 2018 03:13 PM

burning the house with ashes

शहर के साथ लगती बस्ती बल्लूआना में दिवाली की रात एक घर में अचानक लगी आग के कारण लाखों रुपए का सामन जलकर राख हो गया व प्रभावित ओम नाथ ने...

जलालाबाद(सेतिया): शहर के साथ लगती बस्ती बल्लूआना में दिवाली की रात एक घर में अचानक लगी आग के कारण लाखों रुपए का सामन जलकर राख हो गया व प्रभावित ओम नाथ ने प्रशासन से सहायता की मांग की है। 

जानकारी देते ओम नाथ ने बताया कि वह एक खोखा चलाकर घर का गुजारा चलाता है व गत रात्रि जब वह परिवार सहित घर में सोया पड़ा था तो अचानक दूसरे कमरे में आग लग गई व आग लगने से घर में कपडे, पंखा, बैड व खोखे की दुकान का सामान जलकर राख हो गया। जिसकी कीमत करीब 2.5 लाख रुपए बनती है। 

ओमनाथ ने बताया कि वह काफी गरीब व्यक्ति है व खोखे के सहारे बहुत मुश्किल से घर का गुजारा चला रहा था। उसने बताया कि आग लगने से जहां उसका घर का सामान जलकर राख हो गया वहीं खोखे का सामान जलने से उसके लिए पूर्नावास करना ओर भी कठिन हो जाएगा। उसकी समाज सेवियों व प्रशासन से मांग है कि उसे पूर्नावास के लिए आर्थिक सहायता दी जाए।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!