ट्रक के नीचे आने से बच्ची की मौत

Edited By Vatika,Updated: 15 Nov, 2019 12:25 PM

accident

स्थानीय सर्वहितकारी विद्या मंदिर से अवकाश के बाद अपनी मां के साथ एक्टिवा पर घर लौट रही एक 11 साल की बच्ची को ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

फाजिल्का(लीलाधर): स्थानीय सर्वहितकारी विद्या मंदिर से अवकाश के बाद अपनी मां के साथ एक्टिवा पर घर लौट रही एक 11 साल की बच्ची को ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 

जानकारी अनुसार सर्वहितकारी विद्या मंदिर में दोपहर करीब 3 बजे छुट्टी के बाद अपनी मां सुलोचना के साथ 6वीं कक्षा की छात्रा अपनी बहन संध्या व भाई लक्ष्य के साथ घर लौट रहे थे। जब वह स्कूल की गली के बाहर मुख्य मार्ग पर निकली तो सामने से ट्रक ने उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक ममता के  ऊपर से गुजर गया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा आरोपी ट्रक चालक पर कार्रवाई की जा रही थी। उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह भी स्कूल के एक विद्यार्थी की दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई थी। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!