कैप्टन सरकार हर फ्रंट पर हुई फेल : ‘आप’

Edited By Vatika,Updated: 06 Nov, 2018 12:05 PM

aam aadmi party

जिले में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व वर्करों ने दावा किया है कि संसदीय चुनावों को लेकर वे साइकिलों पर घर-घर जाएंगे और लोगों को बताएंगे कि अगर देश को बचाना है तो कांग्रेस, भाजपा व अकाली दल को छोड़ आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को आने वाले चुनाव...

फिरोजपुर(कुमार, मनदीप): जिले में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व वर्करों ने दावा किया है कि संसदीय चुनावों को लेकर वे साइकिलों पर घर-घर जाएंगे और लोगों को बताएंगे कि अगर देश को बचाना है तो कांग्रेस, भाजपा व अकाली दल को छोड़ आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को आने वाले चुनाव में जीताएं। 


फिरोजपुर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के नेता रणबीर सिंह भुल्लर, डाक्टर मलकीत थिंद, वकील रजनीश दहिया, डाक्टर अमृतपाल सिंह सोढी, महिन्द्र सिंह, रणजीत सिंह, अशोक हांडा, चांद सिंह, सुखदेव सिंह, गुरचरण सिंह और हरपाल सिंह ने कहा कि भाजपा और अकाली दल की सरकार ने देश को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा किया है और आज देश का हर नागरिक मोदी सरकार का सफाया करने के लिए संसदीय चुनावों का इंतजार कर रहा है। शिरोमणि अकाली दल आज बिखर गया है और बादल परिवार का असली चेहरा लोगों के सामने आ गया है। 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में कैप्टन अमरिन्द्र सिंह की सरकार हर फ्रंट पर फेल हो गई है तथा देश के लोग केन्द्र तथा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार को सत्ता में लाना चाहते हैं। आप के नेताओं ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की तरफ से पंजाब के 5 संसदीय उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और बाकी के नामों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!