Edited By Vatika,Updated: 11 Oct, 2019 12:15 PM
फाजिल्का पुलिस ने 2 अलग -अलग मामलों में 7 किलो हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है, जिसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बाज़ार में 35 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
फाज़िलका (सुनील नागपाल): फाजिल्का पुलिस ने 2 अलग -अलग मामलों में 7 किलो हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है, जिसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बाज़ार में 35 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
हेरोइन सहित पुलिस ने एक तस्कर को भी काबू किया किया, जिसके खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए फाजिल्का पुलिस ने कहा कि उन्होंने काबू किए तस्कर से सख्ती के साथ की पूछताछ के बाद ही सरहद पार तार से हैरोईन बरामद की है।