Edited By Vaneet,Updated: 11 Sep, 2019 05:11 PM
फिरोजपुर के गांव बूटे वाला के नजदीक आज एक गैंस कर्मचारी से तीन हथियार बंद...
फिरोजपुर(कुमार,मनदीप): फिरोजपुर के गांव बूटे वाला के नजदीक आज एक गैंस कर्मचारी से तीन हथियार बंद व्यक्ति नगदी लूटकर फरार हो गए और इस दौरान आरोपियों ने उक्त कर्मचारी को मारपीट करके जख्मी भी कर दिया। जिसके चलते कर्मचारी को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया गया है।
पीड़ित कर्मचारी राजबीर ने बताया कि वह नैकटर गैस एजेंसी में कर्मचारी के तौर पर काम करता है। आज जब वह अपने काम से जा रहा था तो गांव बूटे वाला के नजदीक पिस्तौल एवं अन्य हथियारों से लैस व्यक्ति उससे करीब 20 हजार की नगदी छीनकर फरार हो गए। इसके अलावा आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की और उसे जख्मी कर दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों की तरफ से मारपीट करने के चलते उसके सिर पर चोटें लगी है।