इंटरनैशनल बार्डर पर 25.62 करोड़ रूपए की हैरोइन बरामद

Edited By Mohit,Updated: 26 Oct, 2019 06:05 PM

25 62 crore heroin recovered on international border

सीमा सुरक्षा बल ने अंत्तर्राष्ट्रीय हिन्द-पाक सीमा पर पाकिस्तान से समगल होकर आई करीब 25.62 करोड़ रूपए मूल्य की 5 किलो हैरोइन पकड़ी है।

फिरोजपुर (मल्होत्रा): सीमा सुरक्षा बल ने अंत्तर्राष्ट्रीय हिन्द-पाक सीमा पर पाकिस्तान से समगल होकर आई करीब 25.62 करोड़ रूपए मूल्य की 5 किलो हैरोइन पकड़ी है। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि सर्दी का सीजन शुरू होते ही इंटरनैशनल बार्डर पार बैठे तस्करों की गतीविधियां तेज हो जाती हैं। फ्रंटियर पर तैनात बटालियनों को विशेष एहतयात बरतने के आदेश दिए गए हैं। 

इसी क्रम में शुक्रवार रात फिरोजपुर सैक्टर की मब्बोके चैकपोस्ट पर तैनात 29 बटालियन के जवानों ने बार्डर पर लगी कंटीली तार पार कुछ हलचल नोट की। जवानों द्वारा ललकारने पर सीमा पार से आए तस्कर तार के ऊपर से कुछ सामान फेंक कर वापिस भाग गए। पूरी रात वहां कड़ी निगरानी रखी गई और सुबह होते ही सर्च ऑप्रेशन किया गया तो पांच पैकेट हैरोइन बरामद हुई। इसमें बरामद हैरोइन का वजन 5.125 किलो है जिसकी इंटरनैशनल मार्किट में कीमत करीब 25.62 करोड़ है।

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!