Edited By Vatika,Updated: 11 Sep, 2018 09:47 AM
पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 2 लोगों को गिरफ्तार करके उनसे 28 ग्राम हैरोइन बरामद की है।
फिरोजपुर(कुमार, मनदीप): पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 2 लोगों को गिरफ्तार करके उनसे 28 ग्राम हैरोइन बरामद की है।
थाना आरफके से सहायक इंस्पैक्टर महल सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करके आरोपी जगतार सिंह उर्फ हरभजन सिंह निवासी उसमान वाला को गिरफ्तार करके उससे 21 ग्राम हैरोइन बरामद की है, जबकि दूसरे मामले में एस.टी.एफ. यूनिट फिरोजपुर के सहायक इंस्पैक्टर जसवंत सिंह ने थाना कुलगड़ी के क्षेत्र में छापेमारी करके वहां से आरोपी हरमीत सिंह उर्फ जीतू पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी बस्ती सुध सिंह वाला को गिरफ्तार करके उससे 7 ग्राम हैरोइन बरामद की है। इस संबंध में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।