क‌र्फ्यू में कुछ ढील से लोगों ने ली राहत की सांस

Edited By swetha,Updated: 27 Mar, 2020 12:09 PM

people relaxed for curfew due to some relaxation

श्री मुक्तसर साहिब में वीरवार को मुक्तसर में क‌र्फ्यू में कुछ ढील मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली।

श्री मुक्तसर साहिब :श्री मुक्तसर साहिब में वीरवार को मुक्तसर में क‌र्फ्यू में कुछ ढील मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली।

इस दौरान मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप और करियाना की दुकान पर लंबी लाइन लग गई। गौर हो कि क‌र्फ्यू के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वीरवार को सुबह नौ से बारह बजे तक क‌र्फ्यू में ढील से मेडिकल स्टोर खुलने और सब्जी विक्रेता वालों के घरों में आने से लोगों को कुछ राहत मिली। मुक्तसर में कुछ देर के लिए मेडिकल स्टोर खुले तो दवा लेने के लिए लोगों की कतारें लग गई।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!