हरियाणा पुलिस में भर्ती के नाम पर ठगी मामले में 3 गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 18 Jan, 2020 10:01 AM

fraud case

नजदीकी गांव पंजग्राईं कलां की पुलिस पार्टी ने हरियाणा पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर ठगी मारने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कोटकपूरा(नरेन्द्र,द्रवेदी): नजदीकी गांव पंजग्राईं कलां की पुलिस पार्टी ने हरियाणा पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर ठगी मारने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पंजग्राईं कलां के जीवन नगर निवासी जगपाल सिंह, जसपाल सिंह और सुखविन्द्र कौर के तौर पर हुई है। पुलिस ने इन आरोपियों से ठगी के पैसों के साथ छीनी गई एक कार भी बरामद की है।

एस.एस.पी. फरदीकोट मनजीत सिंह ढेसी ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ करीब 2 साल पहले थाना बाजाखाना के गांव गोलेवाला निवासी एक नौजवान से पुलिस में भर्ती के नाम पर 1.12 लाख रुपए की ठगी का केस दर्ज हुआ था। इन्होंने उस समय उक्त नौजवान को पहले पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा दिया और बाद में हरियाणा पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देने लगे। इसके अलावा उनके खिलाफ 15 जुलाई, 2017 को भी थाना कोतवाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था।

हाल ही में माननीय अदालत ने इन आरोपियों को पी.ओ. ऐलान किया था। इन केसों की जांच करते हुए डी.एस.पी. कोटकपूरा बलकार सिंह संधू, थाना सदर कोटकपूरा के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर परविन्द्र सिंह के नेतृत्व में पंजग्राईं पुलिस चौकी के इंचार्ज सुखदर्शन कुमार और ए.एस.आई. इकबाल सिंह ने सांझी कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!