किसान आंदोलन: कांग्रेस में भारी रोष, भाजपा जिलाध्यक्ष के घर को बनाया निशाना

Edited By Neetu Bala,Updated: 16 Feb, 2024 04:33 PM

congress target bjp district president s house

सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मलोट में रोष मार्च निकाला और बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश असीजा के घर के बाहर धरना दिया।

मलोट: अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों पर हो रहे अत्याचार और केंद्र सरकार व हरियाणा की भाजपा सरकार की प्रताड़ना को लेकर विभिन्न वर्गों में भारी विरोध हो रहा है। जिसके चलते आज जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मलोट में रोष मार्च निकाला और बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश असीजा के घर के बाहर धरना दिया।

 जिला कांग्रेस नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों से नरेंद्र मोदी सरकार अन्य जन-घातक नीतियों से सभी वर्गों पर अत्याचार कर रही है। वहीं किसान विरोधी नीतियों के कारण देश का अन्नदाता आत्महत्या करने को मजबूर हो गया है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों से किए वायदे पूरे करने की बजाय कृषि उपकरणों पर टैक्स लगाना शुरू कर दिया। अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों को आंसू गैस और गोलियों से घायल किया जा रहा है। 
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!