विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, मामला दर्ज

Edited By Vatika,Updated: 22 Feb, 2020 01:19 PM

commit suicide

गांव सुखना अबलू में कथित अवैध संबंधों के चलते एक विवाहिता द्वारा दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है।

श्री मुक्तसर साहिब(तनेजा): गांव सुखना अबलू में कथित अवैध संबंधों के चलते एक विवाहिता द्वारा दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। इस घटना की सूचना मिलते एस.पी. (डी.) गुरमेल सिंह, डी.एस.पी. गुरतेज सिंह गिद्दड़बाहा व अंग्रेज सिंह एस.एच.ओ. कोटभाई ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।

इस संबंधी अंग्रेज सिंह एस.एच.ओ. कोटभाई ने बताया कि मृतका सुखदीप कौर पत्नी दर्शन सिंह के ससुर गुरचरण सिंह पुत्र जरनैल सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में गांव के ही नरेन्द्र सिंह उर्फ नीटा पुत्र गुलाब सिंह पर आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति के मृतका के साथ अवैध संबंध थे तथा उसने ही मृतका को खुदकुशी के लिए मजबूर किया।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते नरेन्द्र सिंह उर्फ नीटा पुत्र गुलाब सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है व शव को पोस्टमार्टम के लिए गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। मृतका सुखदीप कौर पत्नी दर्शन सिंह 3 बच्चों की मां थी व उसका पति किसी दूसरे राज्य में प्राइवेट सुरक्षा गार्ड के रूप में किसी कम्पनी में कार्य कर रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!