Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Jan, 2018 12:24 PM
गिद्दड़बाहा के लोगों को अब चंडीगढ़ जाने के लिए लगभग कार के तेल के खर्चे जितना ही टोल टैक्स भी अदा करने को मजबूर होना पड़ेगा। यानि गिद्दड़बाहा वासियों को चंडीगढ़ जाने के लिए अब 5 टोल प्लाजाओं से गुजरना पड़ेगा।
गिद्दड़बाहा (संध्या): गिद्दड़बाहा के लोगों को अब चंडीगढ़ जाने के लिए लगभग कार के तेल के खर्चे जितना ही टोल टैक्स भी अदा करने को मजबूर होना पड़ेगा। यानि गिद्दड़बाहा वासियों को चंडीगढ़ जाने के लिए अब 5 टोल प्लाजाओं से गुजरना पड़ेगा।
इन 5 टोल बैरियरों में से 2 चालू भी हो चुके हैं व रहते बाकी 3 भी जनवरी माह में शुरू हो जाएंगे। उल्लेखनीय है कि गिद्दड़बाहा से चंडीगढ़ बस पर जाने के लिए (मर्सीडीज बस पर) 650 रुपए व पी.आर.टी.सी. बस पर 350 रुपए किराया लगता है। डीजल कार में करीब 2000 के आस-पास तेल लगता है। अब इन 5 टोल बैरियरों पर भी करीब इतना ही टैक्स अदा करना पड़ सकता है व हर टोल पर 100 रुपए के करीब पर्ची कटवानी पड़ेगी। गिद्दड़बाहा से चंडीगढ़ जाते समय पहले टोल प्लाजा भुच्चो मंडी के नजदीकी गांव लहराबेगा, दूसरा बरनाला के पास गांव बड़बर, तीसरा भवानीगढ़ के पास गांव कालाझाड़, चौथा राजपुरा के नजदीकी धरेड़ी जट्टां व पांचवां जीरकपुर में लग रहा है।
इन पांचों में से बड़बर व कालाझाड़ में टोल प्लाजा शुरू हो चुका है। बाकी भी इसी माह में हो जाएंगे। जितनी तेजी से सड़क का निर्माण हो रहा है, उससे भी जल्द 3 जगह पर टोल टैक्स बैरियर लगाने का कार्य चल रहा है। गिद्दड़बाहा से चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को अब और भी जेब हल्की करनी पड़ेगी। चारमार्गीय सड़क के निर्माण से जहां गिद्दड़बाहा से चंडीगढ़ जाने वाले लोगों के समय की बचत होगी, वहीं सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। इसके साथ उनको टोल टैक्स देने को भी मजबूर होना पड़ेगा।
3 हजार करोड़ का खर्च आएगा सड़क के प्रोजैक्ट पर
इस प्रोजैक्ट पर 3 हजार करोड़ के करीब खर्च आएगा। गिद्दड़बाहा से चंडीगढ़ जाते समय करीब 25 फ्लाईओवर, ब्रिज व अंडरपास तैयार किए जाएंगे। बेशक यह सड़क लगभग 95 प्रतिशत बन चुकी है परंतु जो फ्लाईओवर का कार्य चल रहा है वह भी पूरे जोरों पर है। यह कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। गौर रहे कि इस सड़क का प्रोजैक्ट मार्च 2017 में तैयार हो जाना था परंतु सड़क का कार्य कुछ बढऩे के कारण प्रोजैक्ट लेट हो गया व समय-सीमा भी बढ़ गई।