Edited By Neetu Bala,Updated: 29 Dec, 2023 08:08 PM
जिला श्री मुक्तसर साहिब के वरिष्ठ पुलिस कप्तान भागीरथ सिंह मीणा और डी.एस.पी. मलोट फतेह सिंह बराड़ के निर्देशानुसार नशा-विरोधी अभियान के तहत 2 व्यक्तियों को पोस्त के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मलोट: जिला श्री मुक्तसर साहिब के वरिष्ठ पुलिस कप्तान भागीरथ सिंह मीणा और डी.एस.पी. मलोट फतेह सिंह बराड़ के निर्देशानुसार नशा-विरोधी अभियान के तहत 2 व्यक्तियों को पोस्त के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
एस.एच.ओ. सिटी मलोट इंस्पैक्टर जसकरनदीप सिंह के नेतृत्व में ए.एस.आई. मंजीत सिंह के साथ एक पुलिस टीम ने गांव अबुल खुराना में तपा खेड़ा त्रिकोण पर 2 लोगों को संदिग्ध हालत में देखा, जिनकी पहचान बलदेव सिंह पुत्र महिंदर सिंह और लखविंदर सिंह पुत्र बोहड सिंह वासियान फतेहपुर मानीया वाला के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान पुलिस टीम में उक्त व्यक्तियों से 5 किलो चूरा-पोस्त बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ सिटी पुलिस स्टेशन मलोट में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here