क्राइम, कॉमेडी और दोस्ती का अनोखा मेल, ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर हुआ आउट

Updated: 17 Aug, 2026 05:26 PM

trailer for clean up company released

क्राइम, कॉमेडी, दोस्ती और डार्क ह्यूमर से भरपूर नई सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। क्राइम, कॉमेडी, दोस्ती और डार्क ह्यूमर से भरपूर नई सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। तीन दोस्तों की ऐसी कहानी, जहां लाशों को ठिकाने लगाने का काम एक अनोखे बिजनेस में बदल जाता है, दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रहा है। अमेय वाघ, विशाल जेठवा, अजितेश गुप्ता, जिशु सेनगुप्ता, सस्वता चटर्जी और रवि किशन स्टारर यह सीरीज 21 अगस्त 2026 से प्राइम वीडियो और MX प्लेयर बाय प्राइम वीडियो के एंड्रॉयड ऐप पर मुफ्त और एक्सक्लूसिव स्ट्रीम होगी।

जियो स्टूडियोज की प्रस्तुति और GSEAMS प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस सीरीज का निर्देशन और लेखन रोहन घोष ने किया है, जबकि कोणारक मुखर्जी इसके सह-लेखक हैं। सीरीज का निर्माण ज्योति देशपांडे, कार्तिक निशानदार और अर्जुन सिंघ बरन ने किया है।

लाशों को ठिकाने लगाने से शुरू हुआ अनोखा कारोबार

‘क्लीन अप कंपनी’ की कहानी सरीबगंज नाम के एक ऐसे शहर में सेट है, जहां अपराध, गैंगवार और राजनीति का गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। कहानी के केंद्र में तीन दोस्त राजू, स्वपन और गोल्डी हैं, जो बेहतर जिंदगी का सपना देखते हैं।

इनकी जिंदगी उस वक्त पूरी तरह बदल जाती है, जब एक गैंगस्टर के लिए हत्या के बाद लाश ठिकाने लगाने का काम इनके हाथ आता है। शुरुआत में यह काम उन्हें सिर्फ कमाई का एक जरिया लगता है, लेकिन जल्द ही तीनों को इसमें बिजनेस का आइडिया नजर आता है।

इसके बाद वे अपनी ‘क्लीन अप कंपनी’ शुरू कर देते हैं। लेकिन जिस काम को वे एक आसान कमाई के मौके के तौर पर देखते हैं, वही उन्हें अपराध की उस दुनिया में धकेल देता है, जहां से बाहर निकलना आसान नहीं है।

बढ़ता कारोबार और बढ़ता खतरा

जैसे-जैसे तीनों का कारोबार आगे बढ़ता है, सरीबगंज के बड़े अपराधियों की नजर भी उन पर पड़ने लगती है। अब उनके सामने सिर्फ अपने बिजनेस को चलाने की चुनौती नहीं है, बल्कि खुद को गैंगस्टर्स से बचाने का सवाल भी खड़ा हो जाता है।

दूसरी ओर, एक जांबाज आईपीएस अधिकारी शहर के अपराधी नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। ऐसे में राजू, स्वपन और गोल्डी लगातार बदलते हालात के बीच फंसते चले जाते हैं।

मर्डर, धोखे और आपसी रिश्तों के बदलते समीकरणों के बीच तीनों दोस्तों का सरीबगंज छोड़कर नई जिंदगी शुरू करने का सपना भी मुश्किल होता जाता है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MX Player by Prime Video (@mxbyprimevideo)

 

क्राइम के साथ कॉमेडी और दोस्ती का तड़का

‘क्लीन अप कंपनी’ की सबसे खास बात इसका क्राइम और डार्क कॉमेडी का कॉम्बिनेशन है। कहानी में तीन दोस्तों की दोस्ती, उनके सपने और परिस्थितियों से निकलने की कोशिश को अपराध की दुनिया के साथ जोड़ा गया है।

सीरीज यह भी दिखाती है कि कई बार एक गलत फैसला इंसान को दूसरे गलत फैसले की ओर धकेल देता है और धीरे-धीरे हालात ऐसे बन जाते हैं कि मुसीबत से बाहर निकलना, उसमें फंसने से कहीं ज्यादा मुश्किल हो जाता है।

मेकर्स ने बताई कहानी की खासियत

प्राइम वीडियो इंडिया के AVOD कंटेंट के डायरेक्टर और हेड अमोघ दुसाद ने कहा कि प्लेटफॉर्म ऐसी कहानियां दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश करता है, जिनकी शुरुआत ही उन्हें अपनी तरफ खींच ले। उनके मुताबिक, ‘क्लीन अप कंपनी’ में क्राइम थ्रिलर के साथ दोस्ती और डार्क ह्यूमर का ऐसा मेल है, जो इसे अलग बनाता है।

वहीं, GSEAMS प्रोडक्शंस के प्रोड्यूसर्स कार्तिक निशानदार और अर्जुन सिंघ बरन के मुताबिक, यह तीन ऐसे युवाओं की कहानी है, जो अपने सपनों और सर्वाइवल के लिए संघर्ष करते हैं। मेकर्स ने इसे तेज रफ्तार और हर मोड़ पर चौंकाने वाली कहानी के रूप में पेश करने की कोशिश की है।

21 अगस्त से देख सकेंगे ‘क्लीन अप कंपनी’

8 एपिसोड की यह सीरीज 21 अगस्त 2026 से प्राइम वीडियो और MX प्लेयर बाय प्राइम वीडियो के एंड्रॉयड ऐप पर मुफ्त स्ट्रीम होगी। इसे मोबाइल डिवाइसेज, कनेक्टेड टीवी, अमेजन शॉपिंग ऐप, प्राइम वीडियो और फायर टीवी पर भी देखा जा सकेगा।

  • Edited By- Jyotsna Rawat

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!