रेलगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत

Edited By Mohit,Updated: 12 Sep, 2019 07:53 PM

youth dies after being hit by train

रेलगाड़ी की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।

बठिंडा (परमिंद्र): रेलगाड़ी की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार फिरोजपुर रेलवे लाइन पर एन.एफ.एल. फाटक के नजदीक एक युवक रेलगाड़ी की चपेट में आ गया। 

हादसे की सूचना मिलने पर सहारा लाइफ सेविंग ब्रिगेड के सदस्य विक्की कुमार व संदीप गिल्ल मौके पर पहुंचे जबकि जी.आर.पी. के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। मृतक के शव के नजदीक ही एक टूटा हुआ साइकिल व मोबाइल फोन मिला। प्रतीत होता है कि युवक साइकिल लेकर लाइन पार कर रहा था कि गाड़ी की चपेट में आ गया। युवक के पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस जांच के बाद संस्था ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अगली कार्रवाई कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!