Edited By swetha,Updated: 20 Sep, 2018 08:52 AM
नगर कौंसिल मानसा के पूर्व प्रधान करनैल सिंह औलख की बहू गुरप्रीत कौर (57) पत्नी गुरदर्शन सिंह औलख की बीती आधी रात सांप के डसने से मौत हो गई है।
मानसा(जस्सल): नगर कौंसिल मानसा के पूर्व प्रधान करनैल सिंह औलख की बहू गुरप्रीत कौर (57) पत्नी गुरदर्शन सिंह औलख की बीती आधी रात सांप के डसने से मौत हो गई है।
वह अपने घर बैड पर पोते के साथ सोई पड़ी थीं, अचानक सांप बैड पर आ गया और जब उसकी आंख खुली तो उस समय सांप ने डंक मार दिया। उसको प्राथमिक सहायता के लिए चाहे प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, परन्तु वह बच न सकी। आज बाद दोपहर उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।