दर्दनाक हादसा : दो विद्यार्थियों की हुई मौत, कार के उड़े परखच्चे

Edited By Kalash,Updated: 31 Jul, 2022 04:52 PM

traumatic accident two students died the car blew up

सब-डिवीजन तलवंडी साबो के मौड़ रोड पर हुए भीषण हादसे में 2 नौजवान विद्यार्थियों

तलवंडी साबो (मुनीश): सब-डिवीजन तलवंडी साबो के मौड़ रोड पर हुए भीषण हादसे में 2 नौजवान विद्यार्थियों की मौत और 4 नौजवानों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। विद्यार्थी तलवंडी साबो के एक निजी कॉलेज में दाखिले संबंधी पूछताछ कर टोहाना जा रहे थे। घायलों को तलवंडी साबो के शहीद बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। तलवंडी साबो पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार ऑलटो कार में सबार होकर 6 नौजवान विद्यार्थी तलवंडी साबो में नर्सिंग में दाखिले के लिए पूछताछ करने पहुंचे थे, जिनमें अजय कुमार, सचित, उषा रानी, ​​पूजा रानी, राहुल निवासी ​​टोहाना और जगतार सिंह निवासी मकरोड साहिब संगरूर शामिल थे। कॉलेज से पूछताछ कर वापिस जाते समय तलवंडी साबो से करीब 3 किमी दूर मौड रोड पर उनकी गाड़ी अचानक पलट गई, इस दौरान गाड़ी में सवार सभी 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों द्वारा शहीद बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां दो नौजवानों राहुल व जगतार सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी घायल अजय कुमार, सचिन, उषा और पूजा को इलाज के लिए भर्ती कराया दिया गया है।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!