Edited By Mohit,Updated: 11 Feb, 2019 05:31 PM
सिविल लाइंस स्थित एक घर से चोरों ने लाखों के जेवरात, नकदी व डॉलर चोरी कर लिए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बठिंडा (विजय): सिविल लाइंस स्थित एक घर से चोरों ने लाखों के जेवरात, नकदी व डॉलर चोरी कर लिए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार हरविंद्र सिंह निवासी सिविल लाइंस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत रात्रि चोर उसके घर का पिछला दरवाजा तोड़कर अंदर घूस गए व अलमारी का ताला तोड़कर वहां से 1,58,000 रुपये की नकदी, 100 कनेडियन डॉलर, जेवरात , कैमरा, एल.ई.डी. व अन्य सामान चोरी करके ले गए। सुबह जाकर जब उन्होंने देखा तो दरवाजा टूटा हुआ था। जांच करने पर चोरी के बारे पता चला।
उन्होंने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 3 लाख रुपये के करीब बनती है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की व अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई की जा रही है।