Edited By Vatika,Updated: 08 Apr, 2019 11:35 AM
शिरोमणि अकाली दल (अ) सिमरजीत सिंह मान ने प्रैसवार्ता में स्पष्ट किया कि वह जंग के विरुद्ध हैं। इससे देशों का नुक्सान होता है, जबकि केंद्र सरकार ने पुलवामा घटना के बाद जंग की तैयारी की, लेकिन कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए। उन्होंने कहा कि भाजपा व...
बठिंडा (विजय): शिरोमणि अकाली दल (अ) सिमरजीत सिंह मान ने प्रैसवार्ता में स्पष्ट किया कि वह जंग के विरुद्ध हैं। इससे देशों का नुक्सान होता है, जबकि केंद्र सरकार ने पुलवामा घटना के बाद जंग की तैयारी की, लेकिन कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए। उन्होंने कहा कि भाजपा व आर.एस.एस. अगर युद्ध के विरुद्ध कोई बात करता है तो उसे वह देशद्रोही मानते जो उनकी नीतियों से सहमत होता है उसको वह देशभक्त मानते हैं।
मान ने कहा कि भाजपा व आर.एस.एस. मिलकर सिख संप्रदाय को खत्म करना चाहती हैं। वहां का प्रधान भाजपा का विधायक है। इसी तरह हजूर साहिब में भी भाजपा विधायक तारा सिंह को अध्यक्ष बनाकर उस पर कब्जा किया गया। वे सिखों की सभी धरोहरों को खत्म करने पर तुली हैं लेकिन अकाली दल (अ)इसका सख्त विरोध करेगा। बादलों पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि अकाली दल बादल भी आर.एस.एस. के साथ मिला हुआ है और उनकी जी हजूरी में लगा हुआ है। मान के अनुसार कांग्रेस व अकाली दल एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं इसलिए पंजाब की जनता लोकसभा चुनावों में न तो इनको मुंह लगा रही और न ही इन दोनों पार्टियों को गांवों में घुसने दिया जा रहा है।
संत जरनैल सिंह भिंडरावाले द्वारा दरबार साहिब में रखी गई सिखों की धार्मिक निशानियों को भी खत्म करने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह बादलों के साथ मिले हुए हैं इसलिए वह एस.आई.टी. के आई.जी. को बदलना चाहते हैं ताकि बादल, सुखबीर बादल व सुमेध सिंह सैणी की गिरफ्तारी न हो और वह लोगों से वोटें हासिल कर ले। इस दौरान बठिंडा लोकसभा हलके के प्रत्याशी गुरसेवक सिंह ज्वाहरके, जिला अध्यक्ष परमिंद्र सिंह बालियांवाली व अन्य मौजूद थे।