आंखों में मिर्ची डालकर व्यापारी के कारिंदे से लूटे 3.90 हजार

Edited By Vatika,Updated: 12 Oct, 2019 11:17 AM

robbery in bathinda

जांच में कम्पनी का कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड, राशि बरामद

बठिंडा (विजय): दिन-दिहाडे़ लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए लुटेरे आंखों में मिर्ची डालकर व्यापारी के कारिंदे से 3.90 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर दी और सभी वाहनों की चैकिंग के साथ सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। पुलिस के हाथ कुछ ऐसे सुराग लगे, जिनमें शक की सूई उसी कर्मचारी पर आ टिकी जो पैसे निकालकर लाया था। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया जबकि पुलिस ने 14 हजार रुपए के अलावा पूरी राशि बरामद कर ली।

पुलिस को दी शिकायत में कम्पनी मालिक पृथ्वी भंडारी ने बताया गया कि उनकी भंडारी इंजीनियर कम्पनी के कर्मचारी सतीष फरूती (55) अनाज मंडी स्थित एच.डी.एफ.सी. बैंक से 3.90 हजार रुपए निकालकर अपने मोटरसाइकिल पर आ रहा था कि राजिंद्रा कालेज के पास बाईक सवार 2 लुटेरे उसकी आंखों में मिर्ची डालकर उससे पैसों का थैला छीनकर फरार हो गए। कम्पनी मालिक पृथ्वी चंद भंडारी ने बताया कि उक्त कर्मचारी, जो उनके पास पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा था, ही बैंक में पैसे जमा करवाने व निकालने का अधिकतर कार्य करता था। कर्मचारी अनुसार शुक्रवार को दोपहर लगभग 1.30 बजे उसने बैंक से 3.90 हजार रुपए निकाले और बैंक से चल पड़ा। जैसे ही वह राजिंद्रा कालेज के पास पहुंचा तो उसके पीछे लगे 2 बाईक सवारों ने उसकी आंखों में मिर्ची डाली और पैसों से भरा बैग छीन लिया। मिर्ची की जलन से वह जमीन पर गिर गया तो कुछ लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल में पहुंचाया।

 

2 आरोपी फरार, छापेमारी जारी
इसकी
 सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर डी.एस.पी. रोमाना व अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे, जिन्होंने घटना का जायजा लिया। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच करने लगी तभी उनके हाथ कुछ सबूत लगे तो उन्होंने कर्मचारी सतीष फरूती से सच उगलवा लिया। पुलिस चौकी प्रभारी राजपाल ने बताया कि उक्त कर्मचारी ने ही पैसे हड़पने की साजिश रची थी और उसने अपने साथ 2 लोगों को मिलाया था, जिन्होंने घटना को अंजाम दिया। फिलहाल वे दोनों फरार हैं। जलद ही छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!