Edited By Vatika,Updated: 15 Oct, 2018 11:43 AM
पंजाब सरकार खेल विभाग की तरफ से तंदरुस्त पंजाब मिशन के तहत साल 2018-19 के सैशन दौरान यहां के मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे जिला स्तरीय मुकाबले अंडर-14 (लड़के/लड़कियां) की आज समाप्ति अपनी अमिट यादें छोड़ गया। जिला स्तरीय खेल मेले का ईनाम...
मानसा (जस्सल): पंजाब सरकार खेल विभाग की तरफ से तंदरुस्त पंजाब मिशन के तहत साल 2018-19 के सैशन दौरान यहां के मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे जिला स्तरीय मुकाबले अंडर-14 (लड़के/लड़कियां) की आज समाप्ति अपनी अमिट यादें छोड़ गया। जिला स्तरीय खेल मेले का ईनाम बांट समागम कांग्रेस के हलका सेवादार डा. मंजू बांसल ने किया।
इस मौके विजेता खिलाडिय़ों को मैडल व सर्टीफिकेट देते डा. मंजू बांसल ने कहा कि पंजाब को इस तरह के खेल मेलों की बहुत जरूरत है। इस मौके जिला खेल अफसर हरपिन्दर सिंह, मनप्रीत सिंह सिद्धू सीनियर सहायक, कैप. गुलजार सिंह बास्केटबाल प्रशिक्षक, साहबाज सिंह कुश्ती प्रशिक्षक, गुरप्रीत सिंह वॉलीबाल प्रशिक्षक, संगरामजीत सिंह फुटबाल प्रशिक्षक, गुरमीत सिंह एथ. प्रशिक्षक, अनिल कुमार कबड्डी प्रशिक्षक, दीदार सिंह बाक्सिंग प्रशिक्षक उपस्थित थे।
इस तरह रहे आज के फाइनल नतीजे
कबड्डी: लड़के में फस्र्ट तलवंडी अकलिया, सैकेंड चहलावाली, थरड़ दशमेश स्कूल मानसा जीता।
लड़कियों में फस्र्ट कोटधरमू, सैकेंड कुलरियां, थरड़ गांव हमीरगढ़ ढैपई की जीत हुई।
बास्केटबाल : लड़के में फस्र्ट भैनी बाघा, सैकेंड ठूठ्यावाली, थरड़ सरदूलगढ़ ने बाजी मारी।
लड़कियों में फस्र्ट भीखी, सैकेंड बुढलाडा, थरड़ सरदूलगढ़ ने अपना परचम लहराया।
हाकी: लड़के फस्र्ट बुढलाडा, सैकेंड कोटधरमू, थरड़ फफड़े भाईके ने जीत की हासिल।
फुटबॉल: लड़कों में फस्र्ट मानसा, सैकेंड बरनाला, थरड़ झंडूके जीता।
हैंडबाल: लड़कों में फस्र्ट गुरु हरगोबिन्द पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल जोड़किया, सैकेंड सरदूलगढ़, थरड़ भगवानपुर हीगणा जीता।
लडकियों में फस्र्ट गुरु हरगोबिन्द पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल जोड़कियां, सैकेंड डी.ए.वी. बुढलाडा, थरड़ मानसा विजयी हुआ ।