वित्तमंत्री पर फंड्स रोकने के आरोप, मेयर व अकाली-भाजपा पार्षद धरने पर बैठे

Edited By Vatika,Updated: 21 Aug, 2018 11:17 AM

protest

पंजाब सरकार विशेषकर वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर बठिंडा महानगर के विकास के सभी फंड्स रोकने के आरोप लगाते हुए नगर निगम पर काबिज अकाली-भाजपा के मेयर बलवंत राय नाथ व अकाली-भाजपा के पार्षद ने नगर निगम दफ्तर में धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। धरने में...

बठिंडा: पंजाब सरकार विशेषकर वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर बठिंडा महानगर के विकास के सभी फंड्स रोकने के आरोप लगाते हुए नगर निगम पर काबिज अकाली-भाजपा के मेयर बलवंत राय नाथ व अकाली-भाजपा के पार्षद ने नगर निगम दफ्तर में धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। धरने में पूर्व अकाली विधायक सरूप चंद सिंगला ने भी शिरकत करके वित्तमंत्री के खिलाफ गुस्सा निकाला। 

मेयर बलवंत राय नाथ व पार्षदों ने कहा कि अगर 5 दिनों के भीतर सरकार ने जरूरी कार्यों के लिए फंड्स जारी न किए तो अकाली-भाजपा की ओर से संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इस दौरान धरनाकारियों ने वित्तमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करके गुस्सा निकाला। नगर निगम दफ्तर में ही लगाए गए धरने पर बैठे मेयर बलवंत राय नाथ ने कहा कि लोगों ने मनप्रीत सिंह बादल को बड़े ही उत्साह के साथ जीत दिलवाकर वित्तमंत्री बनवाया था व लोगों को उम्मीद थी कि वह बङ्क्षठडा के विकास को और तेज करेंगे। लेकिन वित्तमंत्री बनते ही मनप्रीत सिंह बादल ने पहला काम नगर निगम को आने वाले सभी फंड्स रोकने का किया। सीवरेज, सड़कों व अन्य सभी विकास कार्यों के फंड्स रोक दिए गए जिससे सभी विकास के काम ठप्प हो गए। सीवरेज समस्या गंभीर हो गई जिसका खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। 

सरकार ने नगर निगम को उसका वैट रिफंड भी जारी नहीं किया। उन्होंने कहा कि निगम पर अकाली-भाजपा का कब्जा होने के कारण उनके साथ भेदभाव की नीति अपनाई जा रही है जो बङ्क्षठडा के लोगों के साथ धोखा है। पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला ने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ वित्तमंत्री द्वारा धक्केशाही की जा रही है जिसे सहन नहीं किया जाएगा। सरकार ने एम्ज तक के फंड्स रोक दिए हैं जिससे लाखों लोगों को फायदा होने वाला था। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री द्वारा बङ्क्षठडा के विकास पर राजनीति करते हुए नगर निगम के कार्यों के फंड्स नगर सुधार ट्रस्ट को दिए जा रहे हैं। अगर निगम ने तुरंत फंड जारी न किए तो अकाली-भाजपा द्वारा संघर्ष तेज किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!