Edited By Kalash,Updated: 31 May, 2023 12:43 PM

पुलिस ने विभिन्न जगह से हेरोइन बरामद कर पति-पत्नी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है
बठिंडा : पुलिस ने विभिन्न जगह से हेरोइन बरामद कर पति-पत्नी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार थाना कैनाल कालोनी पुलिस द्वारा नहर के नजदीक गश्त की जा रही थी।
इस दौरान पुलिस ने कुलविन्द्र कौर पत्नी वरिन्द्र सिंह व वरिन्द्र सिंह निवासी गिलपत्ती की तलाशी दौरान 2 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इसी तरह थाना थर्मल पुलिस ने फेस 4-5 नजदीक गश्त दौरान एक आई-20 कार को शक के आधार पर रोका। तलाशी दौरान कार में से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार मनप्रीत सिंह व दिलप्रीत सिंह निवासी फिरोजपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here