Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jul, 2018 03:51 PM
कुछ समय पहले शिव सेना के नेता रहे एक व्यक्ति को आज अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया गया।
बठिंडा(बलविंद्र): कुछ समय पहले शिव सेना के नेता रहे एक व्यक्ति को आज अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार वर्धमान पुलिस चौकी के प्रमुख गणेश्वर दत्त को सूचना मिली कि सुखविंद्र सिंह बावा निवासी बंगी नगर बङ्क्षठडा, जिसके खिलाफ पहले भी लूटपाट आदि के 2 मामले दर्ज हैं, अवैध असले सहित घूम रहा है, जो किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। छापामारी कर उक्त को बाबा दीप सिंह नगर से काबू कर लिया गया, जिसके पास से अवैध 32 बोर का पिस्तौल बरामद हुआ। उसने बताया कि उसकी कई जगह दुश्मनी होने कारण अपने अपनी सुरक्षा के लिए इसे रखा है, उसके पास से कोई कारतूस नहीं मिला, जिससे प्रतीक होता है कि असला सिर्फ डरा कर लूटपाट करने के लिए रखा गया था।