वृद्धा ने झील में कूदकर की खुदकुशी

Edited By Mohit,Updated: 07 Dec, 2019 09:02 PM

older committed suicide by jumping into the lake

गोनियाना रोड पर थर्मल प्लांट की झील नंबर 2 में एक वृद्धा ने कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

बठिंडा (परमिंद्र): गोनियाना रोड पर थर्मल प्लांट की झील नंबर 2 में एक वृद्धा ने कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। महिला ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा जिस पर कई लोगों के नाम लिखे गए हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। महिला की शव झील में पड़ा होने की सूचना मिलने पर नौजवान वैल्फेयर सोसायटी के वालंटियर राजविंद्र धालीवाल, गौतम शर्मा, कार्यकर्ता सतनाम सिंह राहत सामग्री लेकर मौके पर पहुंचे। 

सूचना मिलते ही थाना थर्मल पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में महिला का शव झील से निकाला गया। पुलिस की पड़ताल के बाद संस्था ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। झील की ग्रिलों के नजदीक ही पड़े महिला के शॉल में से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिस पर आधा दर्जन लोगों के नाम लिखे हुए हैं व उक्त लोगों को मृतका ने अपनी मौत के लिए जिम्मेवार बताया है। 

मृतका की पहचान सुखजीत कौर (65) निवासी गिल्लपत्ती से हुई है। थाना थर्मल के प्रभारी गौरवंत सिंह ने बताया कि उक्त मामले में बेशक पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है लेकिन गांव की पंचायत तथा परिजनों ने पुलिस के पास बयान दर्ज करवाए हैं कि मृतका मानसिक तौर पर परेशान थी जिस कारण उसके कपड़ों के पास मिले सुसाइड नोट पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!