Edited By Vatika,Updated: 08 Feb, 2019 04:08 PM
मौड़ बम कांड को भले 2 वर्ष बीत चुके हैं परन्तु इस हादसे घायल हुए लोग आज भी इलाज के लिए तड़प रहे हैं। समाज सेवियों की सेवा भावना का जुनून आज भी सरकारों की सोच व नीतियों को शर्मिंदा कर रहा है। बम कांड में अपने पारिवारिक सदस्यों को खो चुके परिवारों ने...
मौड़ मंडी: मौड़ बम कांड को भले 2 वर्ष बीत चुके हैं परन्तु इस हादसे घायल हुए लोग आज भी इलाज के लिए तड़प रहे हैं। समाज सेवियों की सेवा भावना का जुनून आज भी सरकारों की सोच व नीतियों को शर्मिंदा कर रहा है। बम कांड में अपने पारिवारिक सदस्यों को खो चुके परिवारों ने बम कांड में गंभीर जख्मी हुए जसकरन सिंह की वित्तीय मदद की।
गौर हो कि 2 वर्ष विधानसभा चुनाव दौरान कांग्रेस पार्टी के हलका मौड़ से उम्मीदवार पूर्व मंत्री हरमंदर सिंह जस्सी की चुनावी बैठक दौरान होने बम कांड हादसे में 7 लोगों (5 बच्चों व 2 व्यक्तियों) की मौत हो गई थी। इनके अलावा 2 दर्जन के करीब व्यक्ति घायल हो गए। इस हादसे में मौड़ कलां का जसकरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घायल की वित्तीय मद्द करने की कड़ी के तहत बम कांड में मौत का शिकार हुए 14 वर्षीय जपसिमरन के नाना डा. अजैब सिंह रामांमंडी द्वारा जसकरन सिंह के परिवार को 10 हजार रुपए सहायता दी गई। इसी तरह हादसे में मारे गए पूर्व मंत्री हरमिंदर सिंह जस्सी के पी.ए. हरपाल सिंह पाली के बेटे अमनदीप सिंह कनाडा ने घर पहुंचकर जसकरन सिंह को 10 हजार रुपए दिए। बम कांड में घायल हुए जसकरन सिंह मौड़ कलां ने समाज सेवियों व इलाका निवासियों का धन्यवाद किया।