Edited By Kalash,Updated: 23 Nov, 2026 05:43 PM

जिला पुलिस ने अलग-अलग जगहों से हेरोइन व नशीले कैप्सूलों सहित आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बठिंडा (विजय): जिला पुलिस ने अलग-अलग जगहों से हेरोइन व नशीले कैप्सूलों सहित आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने अनाज मंडी से आरोपियों जसपिंदर सिंह निवासी गहरी भागी व लखवीर सिंह निवासी भागीवांदर को 3.50 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार कैनाल कालोनी पुलिस ने ठंडी सड़क से आरोपी हरपाल सिंह निवासी बठिंडा को 22 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया। एक अन्य मामले में थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने संत कबीर स्कूल के नजदीक आरोपी पवन कुमार निवासी बठिंडा को 7.75 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। इसी प्रकार जेल गार्डस ने केंद्रीय जेल में बंद आरोपी गगनदीप सिंह निवासी गिद्दड़बाहा से 1.70 ग्राम हेरोइन बरामद की। थाना फूल पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह निवासी संधू खुर्द को गिरफ्तार करके उससे 60 कैप्सूल प्रीगैबलिन के बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिए हैं व अगली कार्रवाई की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here