Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 12:32 PM
गत रात बंगी नगर में 4 युवकों ने मारपीट का बदला लेने के लिए एक युवक को गोली मार दी, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह (28) निवासी बंगी नगर बठिंडा की कुछ समय पहले जग्गा सिंह (21) निवासी अमरपुरा बस्ती बठिंडा के साथ मारपीट हुई...
बठिंडा (बलविंद्र): गत रात बंगी नगर में 4 युवकों ने मारपीट का बदला लेने के लिए एक युवक को गोली मार दी, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह (28) निवासी बंगी नगर बठिंडा की कुछ समय पहले जग्गा सिंह (21) निवासी अमरपुरा बस्ती बठिंडा के साथ मारपीट हुई थी।
गत रात करीब 9.30 बजे कुलदीप सिंह बंगी नगर की मुख्य रोड पर एक दुकान पर अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। इसी दौरान जग्गा सिंह व उसके 4 दोस्त मौके पर पहुंचे जिन्होंने गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। जब कुलदीप सिंह उनकी तरफ आया तो जग्गा सिंह ने उसको गोली मार दी, जो उसकी छाती में लगी। गोली चलाते ही जग्गा सिंह अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।
आस-पास के लोगों ने उक्त को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया जहां पुलिस चौकी वर्धमान की पुलिस पार्टी पहुंच गई। गंभीर हालत होने के कारण परिजनों ने उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। जांच अधिकारीयों को शक है कि गोली देसी कट्टे से चलाई गई थी। चौकी इंचार्ज हरनेक सिंह ने बताया कि जग्गा सिंह व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन कुलदीप सिंह अभी बयान देने की हालत में नहीं है।