Edited By Vatika,Updated: 07 Jun, 2018 01:07 PM
मानसा जिले के गांव ऊभा में एक नौजवान किसान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जानकारी अनुसार गांव ऊभा निवासी भगवान सिंह पुत्र सुखदेव सिंह धालीवाल ने अपने खेत में जाकर जमीन के कागजों-पत्रों के मामले को लेकर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
मानसा (मित्तल): मानसा जिले के गांव ऊभा में एक नौजवान किसान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जानकारी अनुसार गांव ऊभा निवासी भगवान सिंह पुत्र सुखदेव सिंह धालीवाल ने अपने खेत में जाकर जमीन के कागजों-पत्रों के मामले को लेकर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
यह भी पता चला है कि मृतक की जेब में से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने कर्ज माफी के चक्कर में उसके साथ धोखा होने की बात की है, परन्तु इस संबंधी पुलिस ने कोई प्रतिक्रिया जाहिर करने से इंकार कर दिया। थाना जोगा पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है।