Edited By swetha,Updated: 23 Sep, 2018 09:01 AM
गांव बहिमण जस्सा सिंह वाला में रजबाहे से एक महिला का शव बरामद हुआ है।
तलवंडी साबो(मुनीश): गांव बहिमण जस्सा सिंह वाला में रजबाहे से एक महिला का शव बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार आज तलवंडी साबो पुलिस को गांववासियों से सूचना मिली कि रजबाहे में एक लाश पड़ी है, जिसके बाद थाना तलवंडी साबो के ए.एस.आई. कृष्ण सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे जिन्होंने सहारा क्लब के वर्कर हैप्पी सिंह की मदद से शव को रजबाहे से बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल भेजा। ए.एस.आई. ने बताया कि मृतक महिला की उम्र 35 साल के करीब है और लाश 20 दिन पुरानी है जो बुरी तरह गल चुकी है। लाश को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल में रखा गया है।