Edited By Vatika,Updated: 14 Nov, 2018 06:18 PM
गांव दसोंदिया में एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नरिंदर सिंह (45) के रूप में हुई है।
मानसाः गांव दसोंदिया में एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नरिंदर सिंह (45) के रूप में हुई है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि नरिंदर सिंह पर 20 लाख रुपए का कर्ज़ था । कुछ दिनों बाद ही उसकी लड़की का विवाह है, जिस कारण वह परेशान रहता था। इसी परेशानी के कारण उसने जहरीली चीज़ पीकर खुदकुशी कर ली।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर अगली कार्रवार्इ शुरू कर दी है।