Edited By Vatika,Updated: 11 Jul, 2018 10:26 AM
नगर पंचायत चाऊके में एक किसान ने आर्थिक तंगी के कारण स्प्रे निगल कर जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी अनुसार बाला सिंह (35) पुत्र बलविंद्र सिंह निवासी चाऊके जिसने सरकारी व गैर-सरकारी 6 लाख का कर्ज लिया था, कर्ज न लौटाने कारण परेशान रहता था, इसी...
चाऊके (रजिंद्र): नगर पंचायत चाऊके में एक किसान ने आर्थिक तंगी के कारण स्प्रे निगल कर जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी अनुसार बाला सिंह (35) पुत्र बलविंद्र सिंह निवासी चाऊके जिसने सरकारी व गैर-सरकारी 6 लाख का कर्ज लिया था, कर्ज न लौटाने कारण परेशान रहता था, इसी परेशानी के चलते उसने खेत जाकर स्प्रे निगल कर आत्महत्या कर ली। मृतक अपने पीछे माता-पिता, 2 भाइयों को छोड़ गया है। पुलिस ने परिजनों के बयानों पर 174 की कार्रवाई की है।